भाकियू का एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

616
Share

एजेंसी न्यूज
शाहबाद (रामपुर)। भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जेई विद्युत के जेल जाने के बाद एसडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक पश्चिम विद्युत वितरण निगम मेरठ नामित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू असली के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीओ विद्युत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा ने कहा कि जेई एवं एसडीओ ने किसानों से लाखों रुपये इस्टीमेट के नाम पर लिए हैं। जेई को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ जेल भेज दिया। अब विभाग को एसडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक पश्चिम विद्युत वितरण निगम मेरठ नामित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कार्रवाई मांग की। इस दौरान उन्होंने नगर निवासी रवि भटनागर को नगराध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर अमर पाल सिंह यादव, राम प्रसाद, ओम प्रकाश, श्याम प्रकाश, जयपाल, सोदान सिंह, वेदराम यादव, नर सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY