Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शनिवार को रेल प्रशासन द्वारा रोजा- मुरादाबाद-नजीबाबाद अपलाईन पर पांच घंटे का मेगा ब्लाक किया गया। इस ब्लाक के दौरान रेलवे लाईन की मरम्मत कराई गई। कार्य के चलते जहां तीन ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया तो वहीं कई ट्रेनें देरी से चलाई गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मुरादाबाद-दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर मरम्मत कार्य के चलते निरस्त की गई तो वहीं वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस हरदोई बरेली के बीच नहीं चली। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस हरदोई से वाराणसी के लिए गई तो सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा-शाहजहांपुर के बीच निरस्त रही। वहीं कोलकाता -जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस को बीच रास्ते में एक घंटे के लिए रोका गया। रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर को आंशिक निरस्त करते हुए पीपलसाना तक चलाया गया तो वहीं मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर पीपलसाना से वापस हुई। सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा तक आई तो वहीं रिटर्न पैसेंजर रोजा से वापस गई। जम्मूतवी- हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चली। जम्मूतवी- कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी- काठगोदाम गरीब रथ तीन घंटे, लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, बरेली-सिरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे एवं मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर एक घंटे की देरी से चली।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *