Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हाईस्पीड ट्रेन मेमू का अन्तिम ट्रायल रविवार को होगा। इसमें से रेत के बोरे उतारकर ट्रायल के लिए उपकरण लगाये जायेंगे। बता दें कि हाईस्पीड मेमू का ट्रायल 1 नवम्बर से मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच किया जा रहा है।
बुधवार तक आरडीएसओ की टीम ने अधिकांश ट्रायल पूरा कर लिया है। रविवार को होने वाले अन्तिम ट्रायल के लिए टीम को अतिरिक्त उपकरण लगाने है। शनिवार को उपकरण लगाने के लिए वेल्डिंग का काम चला। रविवार को मुरादाबाद से बलियाखेड़ी तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर मेमू का ट्रायल किया जायेगा। मण्डल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने उक्त जानकारी दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *