Share

हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोहा। शहर में बंदरों ने जबरदस्त आतंक मचाया हुआ हैं। हद तो यह हो गई है कि दिनदहाड़े घर में घुस आते हैं और लोगों का सामान तहस नहस कर देते हैं। एक आतंकी बंदर तो एक घर में घ्ुास गया और 6 माह के बच्चे के पास जाकर बैठ गया। मां चीखती हुई बाहर भागी तो परिजन डंडा लेकर आये तब कहीं जाकर बंदर भागा और मां बच्चे से लिपट गई। इस दौरान बच्चा रोता रहा।
अमरोहा के कोतवाली थाना क्षेत्र के शाही चबूतरा निवासी सोहराब अहमद रोज की तरह सुबह अपनी मोटर मैकेनिक की दुकान पर चले गये। पत्नी सना 6 माह के बच्चे मौ0 सैफ के साथ अकेली थी। तभी बंदरों का झुंड कमरे की छत पर आ गया। इनमें से एक बंदर तिमंजिले पर बने कमरे में घुस आया और बेड पर लेटे बच्चे के पास बैठ गया। बच्चे के पास बंदर को बैठा देख डरी सहमीं सना ने उस पर बर्तन फेंक कर मारे मगर ढीठ बंदर अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। तभी सना चीखती हुई बाहर भागी तो परिजन भी चीख सुनकर ऊपर आ गये और डंडा लेकर बंदर पर लपके। तब बंदर घुड़की देता हुआ भाग निकला। उधर बंदर को देख 6 माह का बच्चा भी जोर-जोर से रोता रहा। गनीमत यह रही कि बंदर ने बच्चे को कुछ कहा नहीं। मां सना रोते हुए बच्चे से लिपट गयी। घटना के बारे में सुन आसपास के लोग भी घर में जमा हो गये और किसी तरह की अनहोनी न होने पर शुक्र अदा किया। फोन पर घटना के बारे में जानकारी मिलने पर सोहराब भी घर आये और बंदरों की रोकथाम के लिए दीवारों व छत पर पुख्ता इन्तजाम किये। सोहराब ने बताया कि अल्लाह का बड़ा करम रहा कि बंदर ने बच्चे को कुछ नहीं कहा। क्षेत्रवासियों का कहना था कि पूरे इलाके में बंदर इसी तरह आतंक मचाते हैं और अब इस घटना के बाद लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *