Share

हुकूमत एक्सप्रेस
बबराला (सम्भल)। जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना क्षेत्र के नरौरा गंगा नदी के किनारे आने वाले गांव गंगा वास, बीचपुरी फतेहपुर, मीरामपुर, में देखा गया तेंदुआ। शाम गंगा नदी के रास्ते से गांव की ओर वापस हो रहे गांव के लोगों की नजर तेदुआ पर पड़ते ही पसीने छूट गए। तेंदुए ने नरोरा मार्ग पर एक कुत्ते को अपना शिकार बनाते हुए पुलिस के जवानों पर भी हमला किया।
जनपद संभल के नरौरा गंगा नदी के किनारे आने वाले गांव गंगावास, बीचपुरी, फतेहपुर, मीरामपुर, आदि गांवों में तेंदुआ की चहलकदमी की बात कह रहे हैं। एक ग्रामीण ने तेंदुआ देखने का दावा किया। नरौरा गंगा नदी के करीब वाले गांव में तेंदुआ देखे जाने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। तेंदुए के डर से आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोग भयभीत हैं। जबकि वन विभाग तेंदुए की मौजूदगी से साफ इन्कार कर रहा है। लेकिन तेंदुए की चहलकदमी का शोर है। इससे क्षेत्र मे दहशत हैं। वहीं बीते दिनों तेंदुआ ने नरोरा पुल के पास पुलिस चैकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया पुलिस चैकी पर तैनात पुलिस का जवान ओमवीर सिंह को जब किसी जानवर के आने की आहट हुई तो उसने टॉर्च लगाकर देखा तो तेंदुआ पुलिस कांस्टेबल पर भी हमला करने के लिए उसकी तरफ बढ़ने लगा तो कांस्टेबल पुलिस चैकी पर पहुंचकर अपने को सुरक्षित करते हुए अपने साथियों को लेकर जब देखा तो तेंदुआ वहां से जा चुका था वहीं थोड़ी देर के बाद जब देखा तो वहां पर कुत्ता भी नहीं था। वहीं वन विभाग से बिशन सिंह यादव ने बताया कि इसके बारे में हमें कोई सूचना नहीं है। गंगा की तरफ तो अक्सर जंगली जानवर रहते ही हैं। लेकिन गांव की तरफ आकर किसी पर हमलावर हो या फिर किसी का कोई नुकसान करता है । तो जाकर वन विभाग जांच कर करेगी एक्शन लेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *