Share

एजेंसी न्यूज
कानपुर (बिल्हौर)। हर वक्त का छिछोरापन जिन्दगी भर के लिए युवक को दर्द दे गया। बहू से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को एक बुजुर्ग ने अपने बेटे के साथ मिलकर ऐसा दंड दिया कि वह जीवनभर याद रखेगा। यहां के ककवन में बहू से छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदों को बुजुर्ग ने बेटे की मदद से पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक शोहदा भाग निकला। पीटने के बाद इन लोगों ने शोहदे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। दूसरी ओर पीडिघ्त के परिवार के लोगों का आरोप है कि बहू के साथ उनके बेटे का अवैध संबंध था। वह बुलाने पर घर जाता था, इन लोगों ने साजिश के तहत प्राइवेट पार्ट काटा दिया है। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर आरोपित ससुर और भाग निकले शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।
ककवन क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के दो बेटे हैं। छोटा बेटा बाहर रहता है। उसकी पत्नी गांव में ही रहती है। दूसरा बेटा पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता है। बुधवार रात किसान की छोटी बहू खेत से लौट रही थी। इसी समय रास्ते में गांव के अरुण व उमेश ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर खेत की रखवाली कर रहे ससुर व जेठ मौके पर पहुंच गए और अरुण को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। उमेश मौका पाकर फरार हो गया। मारपीट के दौरान आक्रोशित परिजनों ने अरुण का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसे पुलिस सीएचसी ले गई, वहां के डॉक्टरों ने एलएलआर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *