Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को विजय नगर में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए इशारों में कहा कि यह दंगा और गोहत्या प्रायोजित थी। सभी को पता था कि थोड़ी दूर पर ही मुस्लिम समुदाय का कार्यक्रम हो रहा है, ऐसे में प्रशासन की मदद से गोहत्या होने दी गई। इस दंगे में नामजद बजरंगदल और विहिप के कार्यकर्ताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी लोग आरोपी है उन्हें न्यायालय सजा देगा।
उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस सरकार में हिन्दू पलायन को मजबूर हो रहा है। चुनाव से पहले दंगे कराकर वोटों का ध्रुवीकरण करने की साजिघ्श रची जा रही है।
उन्होंने कहा बीजेपी सरकार हिन्दू विरोधी सरकार है। राम मंदिर बनाने का कोई उद्देश्य नही है अगर मंदिर बनाना होता तो आरएसएस और बीजेपी देश मे रैलियां न करती सीधे कानून लाती। इसलिए आने वाले चुनावों में हिन्दू इस सरकार को वोट नहीं करेगा।
प्रेसवार्ता में तोगडिया ने डेढ़ महीने के अंदर नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी, हालांकि इसका नाम क्या होगा इस पर वो चुप्पी साध गए। विश्व हिंदू परिषद से अलग होने के सवाल पर भी उन्होंने दो तरफा जवाब देते हुए कहा कि जो भी अनबन होगी उसे घर मे बैठ कर सुलझा लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *