Share

एजेंसी न्यूज
लखनऊ। बुलंदशहर में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना के बाद भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह तथा युवक सुमित की हत्या को आम आदमी पार्टी ने बड़ी साजिश बताया है। आम आदमी के प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बुलंदशहर हिंसा को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला।
संजय सिंह ने आज मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसके लिए गोवा और मेघालय में गौ माता, गौ माता नहीं है। इनके लिए तो उत्तर प्रदेश में सिर्फ गौ माता है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की हिंसा भाजपा की बड़ा दंगा कराने की एक सुनियोजित साजिश है। यहां गोकशी के नाम पर भाजपा की दंगा कराने की सुनियोजित साजिश थी। संजय सिंह ने साफ कहा, भाजपा से सावधान वरना नहीं बचेगा हिंदुस्तान। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि जिस जगह पर हिंसा हुई है, उसकी स्थान से कुछ दूर आगे मुसलमानों का बड़ा जलसा हो रहा था। वोट के लिए यह लोग दंगा कराने को तैयार हैं।
संजय सिंह ने कहा कि इंसान की जान की कीमत भाजपाइयों के लिए कुछ नहीं है। ना इनको गाय से मोहब्बत है और ना ही राम से, वोट के लिए यह लोग दंगा कराने को तैयार हैं। संजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमान जी की जाति खोजने की भले ही फुर्सत है, लेकिन प्रदेश सरकार को सही ढंग से चलाने की जरा भी फुर्सत नहीं है। अगर गाय मर जाती तो योगी आदित्यनाथ पहुंच जाते हैं, इंसान मरा है इसलिए वह बुलंदशहर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने बुलंदशर की हिंसा में पीडित परिवार वालों से फोन पर बात की। इसके साथ हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *