लूट के लिए हुई थी गुजराती मोहल्ले में दोनों वृद्व बहनों की हत्या

674
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुगलपुरा पुलिस ने 30 नवम्बर की रात में गुजराती मोहल्ले में हुई दो बुजुर्ग बहनों की हत्या का गुरूवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस कांड में दो ई रिक्शा चालकों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से हत्या के दौरान लूटा गया माल बरामद किया है। जबकि इनका तीसरा साथी और घटना का मास्टर माइंड फरार है।
पुलिस लाईन में गुरूवार को पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी जे0 रवीन्द्र गौड़ ने बताया कि 30 नवम्बर की रात को गुजराती मोहल्ला में दो बुजुर्ग महिलाओं राजरानी (75) एवं कुसुम अग्रवाल (71) की हत्या कर दी गई थी और उनके शव अगली सुबह बरामद हुए थे। इस मामले में मृतक राजरानी के पुत्र राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुगलपुरा पुलिस व क्राईम ब्रांच इस हत्याकांड के खुलासे में जुटी थीं। गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली कि जामा मस्जिद पुल के पास दो युवक ज्वैलरी बेचने की फिराक में खड़े हैं जो कि संदिग्घ नजर आ रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में इन्होनें अपने नाम अरूण दिवाकर पुत्र मक्खन लाल निवासी मोहल्ला रेती मंदिर वाली गली थाना कोतवाली एवं सोनू राणा पुत्र लेखराज राणा निवासी महल सराय थाना मुगलपुरा बताया। दोनों ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाते हैं और आपस में दोस्त है। उनका एक तीसरा साथी शलभ गुप्ता जो कि महल सराय में ही रहता है वह भी हत्याकांड में शामिल था और उसी ने पूरा प्लान बनाया था।
अरूण व सोनू के मुताबिक शलभ पर 25 हजार का कर्जा था। वहीं सोनू के भाई की भी शादी आ रही थी। शलभ ने प्लान बनाया कि उसके पास एक ऐसी योजना है जिससे उसका कर्जा भी उतर जायेगा और सोनू के भाई की शादी के लिए रूपयों का इन्तजाम भी हो जायेगा। शलभ मृतका कुसुम व राजरानी के घर आता जाता रहता था और उन दोनों को जेवर पहने हुए देखा था। 30 नवम्बर की रात तीनो ने प्लान बनाया और बहाने से देर रात घर में घुस आये। शलभ ने तमंचे की बट मारकर दोनो की हत्या कर दी और उसके बाद ज्वैलरी लूटकर फरार हो गये। तीनो ने अगले दिन अपना-अपना हिस्सा भी बांट लिया था।
एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड के मास्टर माइंड व फरार अभियुक्त शलभ गुप्ता की तलाश के लिए टीमें प्रयासरत है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस गिरफ्त में आये अरूण व सोनू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व एक अदद कारतूस, चार हाथ के कड़े, 11 चूड़ी पीली
धातु, चार अंगूठी,कान के बुुंदे दो, कंगन दो अदद पीली धातु बरामद हुए है। दोनो आरोपियों का चालान करते हुए जेल भेज दिया गया।
(अन्य संबंधित पृष्ठ 2 पर)

LEAVE A REPLY