Share

हुकूमत एक्सप्रेस
सम्भल। बुलन्द शहर में हुई हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को खिराजे अकीदत पेश करते हुए हिंसा फैलाने वालों एवं हत्यारोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजयपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन भेजकर नगर में कैंडल मार्च निकाला।
बुधवार को समाजवादी के कार्यकर्ता सैकड़ेां की संख्या में नगर पालिका परिषद में एकत्र हुए यहां दूसरे संगठनो के पदाधिकारियों ने भी सपा जिलाध्यक्ष फिरोज़ खां के नेतृत्व में नगर में एक कैडल मार्च निकालकर बुलन्दशहर स्याना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को खिराजे अकीदत पेश करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। कैडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज है, जिसमें कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त हो चुकी है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोगो ंने देश और प्रदेश में आतंक मचा रखा है। खुलेअमा गाय के नाम पर इंसानो की जान ले रहे है। आये दिन पुलिस प्रशासन पर हमला कर रहे है। अब तक जबसे प्रदेश में योगी राज हुआ है प्रदेश में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 03 दिसम्बर को जिला बुलन्दशहर स्याना में कस्बे में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को प्लानिंग के अनुसार गोली मार दी और अन्य को भी घायल कर दिया। सीओ और सिपाहियों को छिपकर जान बचानी पड़ी। यह घटनायें आये दिन राजनैतिक फायदे के लिए की जा रही है। हिन्दू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाकर 2019 का लोक सभा चुनाव में फायदा उठाना चाहते हैं। लेकिन देश के हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई मिलकर इनको भगाने का काम करेंगे। राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में बजरंग दल,विश्व हिन्दू परिषद एवं आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। पुलिस इंस्पक्टर के हत्यारो को जल्द से जल्द गिरफतार कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई। इस मौके पर गालिब खां, मियां असलम, आरिफ गुल्लू, इकराम तुर्की, जावेद, होरी लाल, फरहान खां, अकरम, सईद अख्तर इसराईली, गौरव यादव, इमरान, कल्लू, रिहान, मुन्ना कुरैशी, फरमान, मोनिस, जावेद तुर्की, सुहैल तुर्की आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *