एजेंसी न्यूज
लखनऊ। बुलंदशहर के स्याना में सोमवार को गोवंश अवशेष मिलने के बाद हिंसा में इंस्पेक्टर के साथ एक युवक की मौत के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के साथ ही समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां ने हिंसा पर सवाल उठाया है। इस मामले ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक और मौका दे दिया है राज्य के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार है। घटना में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत ने सियासी रंग ले लिया है।
गांव महाव में सोमवार की हिंसा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जगह उगलने का गंभीर आरोप लगाया है। सिब्बल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जहर उगल रहे हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश में इन दिनों माहौल बेहद खराब है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कठघरे में खड़ा किया है।
अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने कहा कि जिस स्थान पर हिंसा हुई है वहां पर तो अल्पसंख्यक आबादी है ही नहीं। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि उस क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय नहीं रहता है। यदि यह सच में पशु अवशेष का मामला है तो पुलिस को इस गंभीर मामले की जांच करनी चाहिए कि उन अवशेषों को वहां कौन लेकर आया। उस विशिष्ट क्षेत्र में कोई अल्पसंख्यक आबादी नहीं रहती है।











