Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बड़ी बड़ी फिल्में भी अपेक्षा के अनुरूप बिजनेस नहीं कर पा रहीं तो इसकी एक बड़ी वजह है फिल्मों के पायरेसी प्रिंट का लीक होना व डाउनलोडिंग के जरिये इसका खूब शेयर होना। साल की बहुप्रतीक्षित व अब तक की बाॅलीवुड की सबसे महंगी रजनीकान्त व अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 भी मंगलवार को शहर में कई लोगों के मोबाइल पर नजर आयी। इन मोबाइल धारकों ने बताया कि बुद्धबाजार से चिप डाउनलोडिंग करने वाली एक दुकान से 10 रूपये में यह फिल्म मोबाइल चिप में डाउनलोड कराई है। थियेटर में 150 रूपये का टिकट लेकर एक आदमी देखता है जबकि इसे चिप में 10 रूपये में डाउनलोड कराकर पूरा परिवार देखेगा।
बता दें कि पायरेसी प्रिंट धंधेबाज नई फिल्म रिलीज के 2-3 दिन बाद ही कैप्चर कर लेते है। इसके बाद इस पायरेसी प्रिंट को शहर में मोबाइल चिप डाउनलोडिंग करने वालों को बेच देते है फिर वह दुकानदार 10-10 रूपये में लोगों के मोबाइल की चिप में नई फिल्मो की डाउनलोडिंग करते है। इस तरह यह धंधा खूब फल फूल रहा है। भले ही सिनेमा संचालकों को घाटा उठाना पड़ता हो। महानगर की बात करें तो यहां चिप डाउनलोडिंग का यह धंधा खूब फल फूल रहा है। जिसका कारण है कोई किसी तरह की सख्ती न होना।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *