Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हर साल की तरह इस साल भी यातायात माह केवल औपचारिकताओ के साथ ही गुजर गया। अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम व लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों को इग्नोर करने की समस्यायें जस की तस रहीं। न तो प्राइवेट वाहनों में डग्गामारी और ओवरलोडिंग थमी और न ही सड़कों से अतिक्रमण हटा जिससे ट्रैफिक जाम की समस्यायें पहले की तरह है। आॅटो व ई रिक्शाओ को नियंत्रित करने के लिए अलग अलग चार जोन बनाकर संचालन करने की व्यवस्था भी धराशायी हो गयी जिसमें केवल आम जनता की जेब पर ही डाका पड़ा है। आॅटो व ई रिक्शा चालक मनमानी पर उतारू हैं और मनमर्जी किराया वसूल रहे है। वहीं महानगर के दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता को भी इग्नोर किया जा रहा है। केवल यातायात माह में ही पुलिस इसका पालन कराने के लिए तत्पर नजर आयी। अब सब पहले जैसा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *