Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शनिवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पानदरीबा के निकट गुजराती मोहल्ले में दो बुजुर्ग बहनों के शव पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र में कोहराम मच गया था। पुलिस तफ्तीश में सामने आया था कि शुक्रवार की रात दोनो बहनो ंकी गला दबाकर हत्या की गयी थी। महिलायें जिस किराये के मकान में रहती थी उसकी कीमत एक करोड़ बताई जाती हैै। शक था कि कहीं मकान खाली कराने के लिए उनका मर्डर तो नहीं कराया गया। बहरहाल हत्याकांड के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। मंगलवार को भी इस केस में खुलासे की कोई किरण नजर नहीं आयी।
चार दिन की जांच के बाद भी कातिल पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं मृतका राजरानी और कुसुम के रिश्तेदार बाहर शहरों और सूबों के रहने वाले है और अब चार दिन बीतने पर वह भी घर वापसी की तैयारी करने लगे है। वहीं लोगों में चर्चा है कि कहीं यह डबल मर्डर केस भी साढ़े चार साल पहले सिविल लाइंस के जिगर कालोनी में डा0 शैली हत्याकांड की तरह अनसुलझा न रह जाये। बता दें कि 15 मई 2014 की रात जिगर कालोनी में रहने वाली डा0 शैली, उनके पति डा0 ओम मेहरोत्रा, ननद व पांच वर्षीय पोती की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। लुटेरे नकदी व जेवर ले गये थे। पुलिस आज तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *