Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। स्वावलम्बी महिला एवं बाल विकास संस्थान की एक मीटिंग शुक्रवार को संस्था के मुख्य कार्यालय बी-56 अवंतिका पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने की। संचालन महामंत्री शकील सरवर हाशमी ने किया। इस अवसर पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि स्वावलम्बी महिला एवं बाल विकास संस्थान गोष्ठियां तो काफी समय से कर रहीं है लेकिन अब तक कोई ऐसा प्रोजेक्ट प्रारम्भ नहीं कर पाई है जिससे महिला एवं बच्चों को स्वावलम्बी बनने की दिशा में कारगर किया जा सके। उन्होनें कहा कि इसके लिए बिना शासन से सहयोग लिये कोई कार्य करना सम्भव नहीं है। इसलिए इस दिशा में संस्था के पदाधिकारियों को सोचना होगा।
संस्था के कोषाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने कहा कि इसके लिए प्रदेश एवं केन्द्र स्तर पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें चलाई जा रहीं है। संस्था के लिए उनका लाभ लिया जा सकता है और जन मानस को उससे जोड़कर उनको स्वावलम्बी बनाया जा सकता है।
संस्था की उपाध्यक्ष रिटायर्ड प्रोफेसर प्रभा अग्रवाल ने कहा कि वृद्ध आश्रम की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। हम महिलाओ के लिए ओल्ड एज होम भी खोल सकते है। यदि इसमें कोई सरकार का प्रोजेक्ट हो तो उसको लेने के बारे में विचार किया जाना चाहिये।
परवेज जैदी गांधी ने कहा कि डूडा और सूडा की योजनायें चलती हैं। हमें वहां सम्पर्क कर उनमें से किसी योजना को अपनी संस्था के माध्यम से लागू करना चाहिये।
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस दिशा में प्रयासरत रहेंगे और जिसके भी संज्ञान में कोई प्रोजेक्ट इस तरह का आता है तो उस पर मिल जुलकर निर्णय लिया जायेगा ताकि उस प्रोजेक्ट को लिया जा सके।
मीटिंग में अश्वनी कुमार माथुर, महिम अग्रवाल, दीप्ति गर्ग, मु0 रिज़वान, रामचन्द्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *