Share

नई दिल्ली/देहरादून 30 नवम्बर, 2018 (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री व सेना प्रमुख के बीच श्रीनगर मेडिकल काॅलेज का संचालन सेना द्वारा किये जाने को लेकर बात हुई। जनरल बिपिन रावत ने इस पर सहमति व्यक्त की। जल्द ही श्रीनगर मेडिकल काॅलेज पर राज्य सरकार और सेना के बीच एमओयू होगा। सेना के अधिकारी देहरादून आकर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ एमओयू के फाॅर्मूले पर बात करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *