Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की नई टीम शनिवार को पूरी तरह तैयार हो गई। बार चुनाव में बार एसोसिएशन में दो उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। जूनियर उपाध्यक्ष में सबसे ज्यादा मुकेश भारद्वाज को 713 और अंजार हुसैन को 536 वोट मिले। चुनाव दिलचस्प रहा। इस पद में प्रत्याशी दामोदर सिंह तीन वोट से उपाध्यक्ष बनने से पिछड़ गए। संयुक्त सचिव कपिल गुप्ता, वैभव अग्रवाल और दानवीर यादव बने है।
मतों की गिनती का काम दूसरे दिन शनिवार को भी देर शाम तक चला। मुरादाबाद बार एसोसिएशन में चुनावी गहमागहमी शनिवार को भी कायम रही। गुरुवार को चुनाव में वोट पड़े। शुक्रवार को मतों की गणना हुई। पहले दिन अध्यक्ष, महासचिव समेत चार पदों की घोषणा हुई। मतों की गिनती में अध्यक्ष विनय कौशिकऔर महासचिव अभिषेक भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चैहान और कोषाध्यक्ष राकेश जौहरी सर्वाधिक वोट लेकर विजयी बने। बाकी मतों की गिनती शनिवार की सुबह से ही शुरू हो गई। गिनती का लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह उमड़ा रहा। सबसे पहले जूनियर उपाध्यक्ष पद की गिनती पूरी हुई। इसमें दो पद है। इसमें मुकेश भारद्वाज और अंजार हुसैन निर्वाचित हुए। तीसरे दामोदर सिंह को तीन वोट कम से पद से हाथ धोना पड़ा। अंजार और दामोदर 15 वें राउंड तक बराबर के वोट पाए हुए थे मगर बाद के दो राउंड की गिनती में अंजार ने तीन वोट ज्यादा लेकर बाजी मार ली। इस पद के 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। संयुक्त सचिव पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें तीन लोगों को चुना जाना था। इसमें कपिल गुप्ता को सबसे ज्यादा 784 वोट मिले। दूसरे नंबर पर वैभव अग्रवाल को 606 और दानवीर यादव को 551 वोट लेकर निर्वाचित हो गए। अंत में कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ और कनिष्ठ ग्रुप के छह-छह सदस्य चुने गए। चुनाव संचालन में एल्डर कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल खन्ना, मुख्तार अहमद, रामशंकर, विजय गुप्ता, एसपी उपाध्याय, रमेश सिंह आर्य, संजय सोनी, विशाल कांत, कपिल विश्नोई, संदीप खन्ना, ओमवीर आदि रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *