Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद की ओर से कम्पनीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में जो कि प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद का मुख्य कार्यालय है। गांधी जयंती के अवसर पर गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक समान अजीजुलहसन ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि दिव्यांग कवियित्री कंचन खन्ना रहीं। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता एवं महिला सदस्या उषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उषा अग्रवाल स्वावलम्बी महिला एवं बाल विकास संस्थान (रजि0) एवं वर्ष 80 के दशक में निर्मित संस्था जर्नलिस्ट वाइस एसोसिएशन की महासचिव भी रहीं है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित सदस्यों ने पूज्य बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। तदोपरान्त रईसुल कलाम ने महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि जब गोरों ने उनके साथ अन्याय किया और उनके मन को ठेस पहुंचाई तो उन्होनें अपने देश भारत आकर कांग्रेस ज्वाइन की और 1925 में वह कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उसके बाद उन्होनें सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को आजाद कराया।
शकील सरवर हाशमी ने इस अवसर पर गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आवाहन किया और तरन्नुम में एक फिल्मी गीत के माध्यम से समां बांध दिया।
शहर के जाने माने युवा कवि राजीव ‘‘प्रखर’’ ने अपने विचारों को कुछ इस प्रकार प्रकट किया। जात-पात से, भेद-भाव से, अब लड़ने की बारी है। उठो साथियों आजादी की, जंग अभी भी जारी है।
शहर के कवि सम्मेलनों को शोभायेमान करने वाली सुश्री हेमा तिवारी ने अपने मन के भाव प्रकट करते हुए कहा जन्मे 2 अक्टूबर को ऐ लाल! अभिनन्दन हो। तुमसे जो होवें नेता, क्यों उन पर गर्व न हो।
महानगर के कवियों में अपनी पैठ रखने वाले रघुराज सिंह निश्चल ने कुछ इस प्रकार अपने शब्दों को व्यक्त किये।
आज अगर गांधी जी होते।
दुख न भारतवासी होते।।
होते नहीं निरंकुश शासक।
और न अत्याचारी होते।।
कवियो की इसी कड़ी में मासूम के नाम से मशहूर कवियित्री मानिका मासूम ने अपने विचार इस प्रकार प्रकट किये।
सत्य, अहिंसा के अमृत में झूठ का विष मत घोलो तुम।
गांधी की जय बोलने वालों खुद को जरा टटोलो तुम।।
विशिष्ट अतिथि कंचन खन्ना ने मंच से अपने भाव को इस प्रकार प्रकट किया।
हो रहे हर जगह दंगे, फसाद बापू तेरे देश में।
अमन-चैन लुट गये हैं आज बापू तेरे देश में।।
अध्यक्षता कर रहे अजीजुलहसन ने कहा कि सदन में उपस्थित मेरे बच्चे गांधी जी के बारे में सब कुछ बता चुके हैं। अब आवश्यकता इस बात की है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारे और उस पर अमल करें। उन्होनें कहा कि प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद जो कार्य कर रहा है मुझे नहीं लगता कि हिन्दुस्तान का और कोई ऐसा प्रेस क्लब कार्य करता है।
मौ0 अहसान अब्बासी ने भी गांधी जी के विषय में अपने विचार प्रकट करने के साथ साथ मौ0 अजीज का गीत सुनाया कि दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है।।
इस अवसर पर अश्वनी कुमार माथुर, मु0 रिज़वान, रामपुर के वी0के0 सक्सेना, जहांगीर आलम, जुल्फिकार अली, मुकेशानन्द सूर्यकुंज, जगदेव सिंह सूचना विभाग के एडीआईओ हरि सिंह, जिकरूर्रहमान ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर विवेक कुमार, सत्य प्रकाश, सतीश कुमार अग्रवाल, नदीम अख्तर, चन्द्रमोहन शर्मा, नरेश अग्रवाल, अनुज शर्मा गुजराती, अहसान अली, डा0 एम0 शफी, सैय्यद जगमोहन आलम, रणधीर सिंह, सजल जैन, एडीआईओ भूपेन्द्र कुमार, शुएब खान, जुनैद आलम, परवेज जैदी गांधी, सूचना विभाग के सेवानिवृत्त आॅपरेटर सुरेश यादव आदि पत्रकार उपस्थित थे। आभार क्लब के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुुप्ता ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *