Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अपने जन्म दिवस के अवसर पर उर्दू दैनिक हुकूमत एक्सप्रेस की सम्पादक एवं समाजसेविका श्रीमती उषा अग्रवाल ने सभी की बधाईयां स्वीकार करते हुए इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जैसी हस्तियों के जन्म दिवस के साथ-साथ आज उनका भी जन्म दिवस है। इस पर वह गौरान्वित महसूस करती हैं। श्रीमती उषा अग्रवाल ने कहा कि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है कि महिलाओं के कल्याण और समाज की सेवा में ही यह जीवन व्यतीत हो।
बता दें कि श्रीमती उषा अग्रवाल महिलाओं की किसी भी प्रकार की निदान के लिए हर समय तत्पर रहती हैं और कई महिलाओ के सहायता संगठनो से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *