Share

काहिरा 25 नवंबर (वार्ता) मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सीसी ने कल सिनाई के मस्जिद में हुए हमले का बदला लेने का संकल्प लेते हुए कहा कि अब मिस्र के लोग पहले से भी ज्यादा मज़बूती से आतंकवाद का मुक़ाबला करेंगे।
श्री अब्दुल फतह अल सीसी ने घटना के बाद टीवी पर दिए संबोधन में इस हमले में मारे गए और ज़ख्मी हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना का बदला लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *