Share

एजेंसी न्यूज
काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रांत की एक मस्जिद पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में 200 लोगों की मौत हो गई है जबकि 120 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अल-अरिश के करीब अल-रावदा की एक मस्जिद में ये हमला हुआ है। संदिग्ध लोगों ने मस्जिद पर पहले बम से हमला किया और फिर गोलीबारी की। घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक चार गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने नमाज पढ़ रहे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने इस हमले के बादा आपातकाल सुरक्षा बैठक बुलाई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *