Share
देहरादून 15 नवम्बर, 2017(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सेलाकुई में माया इंस्टीट्यूट में आयोजित वार्षिकोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि माया इंस्टीट्यूट  में विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षण कार्य किये जा रहे है। इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्स के साथ ही कृषि की कक्षाएं भी प्रारम्भ की गई है, जिससे राज्य में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से कार्य करने वाले छात्र भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का महत्व तब अधिक बढ़ जाता है, जब कोई अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षित कर समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ऋषिपर्णा और कोसी नदी को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए वृक्षारोपण एवं रिस्पना का स्वच्छता का कार्य एक दिन में पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह एक मेगा प्रोजक्ट होगा। रिस्पना के पुनर्जीवीकरण का कार्य जन सहयोग से किया जायेगा। इस अवसर पर माया इंस्टीट्यूट के चैयरमेन श्री मनोहर लाल जुयाल ने कहा कि माया इंस्टीट्यूट द्वारा रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए पांच लाख रूपये की सहायता प्रदान की जायेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एम.सी. नौटियाल, माया इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर तृप्ति जुयाल सेमवाल आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *