Share
देहरादून  15  नवम्बर,  2017(मी0से0)-प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा सभाकक्ष में हरिद्वार ज्ञान गोदड़ी तथा स्थानीय समाज के मध्य विवाद के सम्बन्ध में शासन द्वारा गठित समिति के साथ बैठक की।
समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि गुरूद्वारा बनाने  के लिए, गुरूद्वारा के लिए अधिक भूमि की आवश्यकता होती है। गुरूद्वारा में लंगर, हाॅल, यात्री स्थल, पार्किंग की सुविधा भी रहती है। इसको देखते हुए किसी बड़े स्थल की तलाश कर ली जाय। यह स्थल हेमकुण्ड साहिब मार्ग का बेस कैम्प होगा। बैठक में निश्चित किया गया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के अधीन समिति के सदस्यों के द्वारा एक उप समिति बनाकर, उक्त स्थल हेतु हरिद्वार शहर में कुछ अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर लिया जाए।
बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि हरकी पैडी पर ‘निशान‘ या स्मारक के रूप में निर्माण किया जाय। गंगासभा के अध्यक्ष ने अपनी राय देते हुए कहा कि भीड एवं सुरक्षा की दृष्टि से इसका अन्यत्र प्रबन्ध किया जाय।
यह भी निश्चित किया गया कि अगली बैठक में अभिलेखीय साक्ष्य के साथ पुनः बैठक में उपस्थित हुआ जाय। यह भी कहा गया कि इस बीच में जन सुनवायी भी कर लिया जाय।
इस अवसर काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, हरिद्वार के महापौर मनोज गर्ग, गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह चैहान, हरजीत सिंह दुआ एवं जगजीत सिंह शास्त्री, जिलाधिकारी दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी के कृष्ण कुमार व निर्मल पंचायती अखाड़ा से पं0 ज्ञानदेव, राष्ट्रीय सिंह संगत के अध्यक्ष गुरचरण गिल, राष्ट्रीय सिंह संघटन के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह नामधारी, गंगा सभा अध्यक्ष पुरूषोत्तम गांधीवादी मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *