Share

नयी दिल्ली 15 नवम्बर (वार्ता) कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने आज कहा कि सरकार किसानों और मछुआरों की आय बढाने तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर नीली क्रांति योजना को तेजी से कार्यान्वित कर रही है और अगले तीन वर्ष के दौरान मछली उत्पादन में 50 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

श्री सिंह ने यहां वर्ल्ड फोरम आफ फिशर पीपल्स के सातवीं आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में छह प्रतिशत से अधिक दर से मत्स्य उत्पादन बढ़ रहा है और वर्तमान में 108 लाख टन मछली का उत्पादन होता है ।
नीली क्रांति योजना के तहत 2019..2020 तक मछली उत्पादन में 50 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस समय तक डेढ़ करोड़ टन मछली उत्पादन का अनुमान है ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *