Share
देहरादून, 16 नवम्बर 2017, जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेषन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्रमीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों के लिए भूमि उपलब्धता, भूमि आंवटन तथा इस सम्बन्ध में हुई प्रगति की रिपोर्ट अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजना में लाभार्थियों के लिए भूमि आंवटन हेतु पुनः प्रयास करने के निर्देष दिये तथा लाभार्थी के पास स्वंय की भूमि कच्चा मकान अथवा भूमिहीन है तो उसे निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप भूमि चिन्हित करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देष दिये। उन्होन यह भी निर्देष दिये निरीक्षण के दौरान जो लाभार्थी योजना के तहत अपात्र पाये जायंगे उन्हे योजना से हटायें तथा जिन्हे भूमि उपलब्धता नही की जा सकती है उसकी भी स्पश्ट आख्या देने के निर्देष दिये ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, उप जिलाधिकारी ऋशिकेष हरगिरि गोस्वामी, मसूरी मीनाक्षी पटवाल, डोईवाला कुसुम चैहान, चकराता बृजेष तिवारी  परियोजना प्रबन्धक डी.आर.डी.ए राजेन्द्र रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *