Share

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तारीफ में रामायण के राम ‘अरुण गोविल’ ने क्या कहा? VIDEO में देखें
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तारीफ की है। गोविल ने कहा कि स्मृति एक अच्छी वक्ता हैं। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा।
मेरठ: रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाकर पॉपुलर हुए अरुण गोविल यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’ इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात को लेकर भी बयान दिया और उनकी तारीफ की। गोविल ने कहा, ‘उनसे मिलकर अच्छा लगा। वह बहुत अच्छी वक्ता हैं।’
मेरठ में मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल, समाजवादी पार्टी (सपा) की सुनीता वर्मा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बसपा देवव्रत त्यागी के बीच होने जा रहा है। आम चुनाव के दौरान मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। समाजवादी पार्टी मेरठ से दो बार अपना उम्मीदवार बदल चुकी है। सबसे पहले भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतारा लेकिन उनकी जगह अतुल प्रधान को मैदान में उतारा गया। हालांकि, बाद में पार्टी ने प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को टिकट दिया।
अरुण गोविल टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा चुके हैं। इस टीवी सीरियल के बाद से अरुण गोविल काफी लोकप्रिय हुए और लोगों के बीच वह काफी चर्चित हैं। ऐसे में यूपी की मेरठ लोकसभा सीट पर आगामी चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं। सुनीता वर्मा 2017 में बसपा से मेरठ की मेयर रह चुकी हैं। वहीं, बसपा ने त्यागी समाज से आने वाले देवव्रत त्यागी पर भरोसा जताया है। हापुड़ में त्यागी समाज की आबादी काफी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *