Share

गोरखपुर की सपा प्रत्याशी काजल निषाद को आया कॉर्डियक अरेस्ट, लखनऊ रेफर
सपा प्रत्याशी काजल निषाद की अचानक तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि काजल निषाद को कार्डियक अरेस्ट आया है। इसके बाद से उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
गोरखपुर: लोकसभा सदर सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को कार्डियक अरेस्ट आया है। इसके बाद से आनन-फानन में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बता दें कि 5 अप्रैल को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज शाम 7 अप्रैल को अचानक कार्डियक अरेस्ट की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। वह अपने परिजनों व पार्टी नेताओं के साथ एम्बुलेंस से इलाज हेतु लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।
वहीं काजल निषाद के पति संजय निषाद ने बताया कि वो लोग रास्ते में हैं। एम्बुलेंस से काजल निषाद को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है। उनके अनुसार काजल निषाद को कार्डियक अरेस्ट आया है। काजल निषाद की तबियत पिछले तीन दिनों से खराब थी और डिहाइड्रेशन के कारण स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज शाम को तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले डिहाइड्रेशन की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद से उन्हें अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार की शाम को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद रेफर किया गया है।
बता दें कि यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट काफी चर्चित सीट मानी जाती है। इस सीट से पहले खुद सीएम योगी चुनाव लड़ते थे, लेकिन अब इस सीट पर भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन सांसद हैं और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *