Share

हापुड़: गणतंत्र दिवस की रैली निकाल रहे थे बच्चे, ऊपर पलट गया ओवरलोड गन्ने का ट्रक, एक की मौत
हापुड़ में गणतंत्र दिवस पर रैली निकालने के दौरान बच्चों के ऊपर एक ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलट गया। इसमें 18 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए।
हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। खबर है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली में कुछ बच्चे शामिल हुए थे। लेकिन तभी इन बच्चों पर गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रैली निकाल रहे बच्चे इस ट्रक की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई तो वहीं 2 अन्य बच्चे घायल हो गए। जिनमें से एक घायल बच्चे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे 9 पर यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कुछ स्थानीय ग्रामीण लोग अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर गणतंत्र दिवस के मौके पर रैली निकाल रहे थे। तभी गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक डिवाइडर क्रॉस करते हुए रैली की तरफ आ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया और क्रेन की मदद से गन्नों को हटाया गया। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए।
मौके पर आला अधिकारियों के पहुंचते ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन इस हादसे में 18 वर्षीय शाकिब नाम के एक बच्चे की मौत हो गई जो गांव सिखेड़ा का ही निवासी था। जबकि सोनू और आमिर जो शाकिब के साथ ही एक बाइक पर सवार थे, वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने गणतंत्र दिवस मना रहे लोगों की खुशियों को मातम में बदल दिया। मौके पर पहुंची जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षीय बच्चे की मौत इस हादसे में हुई है, जो कि स्थानीय लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रैली निकाल रहे थे और अपने-अपने वाहनों पर सवार थे। जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा है कि गन्ने के ओवरलोड ट्रक के चलते यह हादसा हुआ है। गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैकों से इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति ना हो उसको लेकर अभियान चलाया जाएगा और इस हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *