Share

राम मंदिर: जा रहे हैं अयोध्या तो जान लें राम लला की आरती और दर्शन का समय, ट्रस्ट ने दी है जानकारी
अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं ऐसे में आप भी भगवान के दर्शन करने जाने वाले है तो राम लला की आरती और दर्शन का समय जान लें…..
अयोध्या: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्टा समारोह हो चुका है, इसके बाद से ही रामलला के दर्शन करने को लोगों की भीड़ जमा है। जानकारी के मुताबिक, अबतक लाखों लोग राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, इस बीच जानकारी आई कि मंदिर को करीब 3.7 करोड़ रुपये का चढ़ावा आ चुका है। बता दें कि राम भक्त निरंतर अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में भक्तों की सुविधा के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक जानकारी देते हुए आरती और दर्शन का समय जारी किया है।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आरती और दर्शन की समय सूची जारी की है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार श्रीराम लला की श्रृंगार आरती तड़के साढ़े 4 बजे,मंगला आरती सुबह साढ़े 6 बजे की जाएगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन 7 बजे से शुरू होंगे, जो 12 बजे तक चलेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे रामलला की भोग आरती की जाएगी और उन्हें भोग लगाया जाएगा, फिर प्रभु को विश्राम करने दिया जाएगा। फिर करीब 2 बजे से दर्शन के लिए मंदिर के दरवाजे खुलेंगे, जो 7.30 तक चलेंगे। फिर प्रभु की संध्या आरती होगी, जो शाम साढ़े 7 बजे तक होगी, फिर 8 बजे भोग आरती होगी इसके बाद रामलला की शयन आरती रात 10 बजे होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *