Share

यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपों के मुताबिक दोनों पाकिस्तान के हैंडलर को यहां की गोपनीय जानकारियां भेजते थे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस को ऐसी सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों को संदिग्ध स्रोतों से पैसा मिल रहा है जिसका उपयोग आतंकी गतिविधियों और जासूसी के लिए किया जा रहा है। इसके बाद यूपी एटीएस में इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी का नाम रियाजुद्दीन और दूसरे का नाम अमृत गिल उर्फ अमृतपाल सिंह है। रियाजुद्दीन गाजियाबाद का रहनेवाला है जबकि दूसरा आरोपी अमृत पाल सिंह पंजाब के भटिंडा का रहनेवाला है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक अमृत गिल ऊर्फ अमृतपाल सिंह पाकिस्तानी ISI एजेंट्स के संपर्क मे था और भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील एवं प्रतिबंधित जानकारियां ISI को भेजा करता था । इस काम के बदले में अमृत गिल को ISI के पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा रियाजुद्दीन व इजहारुल की मदद से पैसे पहुंचाए जाते थे। जांच के दौरान जब रियाजुद्दीन के बैंक खातो का विश्‍लेषण किया गया तो पता चला कि इसके एक खाते में अज्ञात स्रोतों से मार्च 2022 से अप्रैल 2022 के बीच लगभग 70 लाख रुपये आए जिसे जिसे भिन्‍न- भिन्‍न खातो में भेजा गया।
इसी क्रम में ISI को सूचना भेजने वाले ऑटो चालक अमृत गिल को भी आर्थिक सहयोग बैंक ट्रान्‍सफर के माध्‍यम से किया गया। अमृत गिल द्वारा पाकिस्‍तानी खुफिया एजेन्‍सी को भारतीय आर्मी टैंक इत्‍यादि की संवेदनशील जानकारियां शेयर की गईं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *