Share

BDS की छात्रा ने इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ और ही खुलासा
गाजियाबाद में बीडीएस की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने इंदिरा पुरम की एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव सोसायटी टावर के पास फव्वारे के पुल में पाया गया।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक छात्रा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। छात्रा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी बीडीएस की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने इंदिरा पुरम की एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कार व्यवसायी अजय शर्मा की बेटी 20 वर्षीय आस्था शर्मा का शव शनिवार को इंदिरा पुरम स्थित एक सोसायटी टावर के पास फव्वारे के पुल में पाया गया।
पड़ोसियों ने लड़की की लाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों के अनुसार, लड़की शुक्रवार को दो बार अपने दोस्त रोहित खन्ना के फ्लैट पर गई थी जो मुंबई के एक इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स कर रहा है। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) शुभम पटेल ने बताया कि आस्था एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए खन्ना से मिली थी और समिति के गार्ड के मुताबिक लड़की अक्सर सोसायटी में आती-जाती थी।
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि पिछले दो-तीन महीनों से उनके बीच अच्छे संबंध नहीं थे, फलस्वरूप लड़की अत्यधिक अवसादग्रस्त थी। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज में लड़की शाम को दो बार सोसायटी में जाती दिखी थी और उसे दूसरे टावर की छत पर जाते हुए भी देखा गया था। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अवसाद का इलाज करा रही थी।
पुलिस ने उसके प्रेमी का बयान दर्ज कर लिया है। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि लड़की को गंभीर चोटें लगी थीं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार शाम तक लड़की के माता-पिता ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *