Share

माफिया अतीक-अशरफ की हत्या के बाद गुर्गों की आई आफत!अतिन जफर प्रयागराज से गिरफ्तार, उमेश पाल मर्डर केस से है ये लिंक
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उनके माफियाराज पर बड़ी चोट लगी है। उनके गुर्गों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली और उसने अतिन जफर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उसके गुर्गे भी पुलिस के निशाने पर हैं। जेल में अवैध मुलाकातों के मामले में विवेचना के दौरान चर्चित हुए आरोपी अतिन जफर को बिथरी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।अतिन का पिता जफर उल्ला अतीक का करीबी था और बिल्डर मोहित जायसवाल को अगवा करने के बाद देवरिया जेल ले जाकर अतीक द्वारा उसकी कंपनी को हड़पने के मामले में आरोपी है। वहीं खुल्दाबाद का रहने वाला अतिन वही शख्स है, जिसने उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद का ATM लखनऊ में इस्तेमाल किया था, जिससे पुलिस गुमराह हो जाए।शुक्रवार की देर रात हुई गिरफ्तारी
केंद्रीय कारागार 2- बरेली में बंद रहने के दौरान माफिया अशरफ से अवैध मुलाकात कराने के आरोपी अतिन जफर को पुलिस ने प्रयागराज से शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। बरेली पुलिस वारंट लेकर प्रयागराज पहुंची थी। प्रयागराज पुलिस की मदद से उसे बरेली लाया जा रहा है।अतीक और उसके भाई की मेडिकल के लिए ले जाते समय हुई थी हत्या
शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। तभी नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी थी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। गोली लगते ही अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *