Share

दानिश अली के खिलाफ बिधूड़ी के अमर्यादित बयान पर क्या बोलीं बसपा प्रमुख मायावती?
बृहस्पतिवार को लोकसभा में जब रमेश बिधूड़ी अपनी बात रख रहे थे उसी समय दानिश अली ने टोका-टाकी शुरू कर दी। इससे नाराज होकर रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी रमेश बिधूड़ी के संसद में अमर्यादित बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। समूचा विपक्ष उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। वहीं बीजेपी ने भी बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोटिश जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब मांगा है। वहीं अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का भी बयान आया है। बता दें कि दानिश अली बसपा से ही लोकसभा सांसद हैं।
रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ीं! लोकसभा स्पीकर की फटकार के बाद अब पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दिल्ली से भाजपा सांसद द्वारा बीएसपी सांसद श्री दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को हालांकि स्पीकर ने रिकार्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी भी मांगी है। लेकिन पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना बेहद ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं इससे पहले दानिश अली ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपना पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। दानिश अली ने कहा कि मैं आज सुबह से लोकसभा स्पीकर से मिलने का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद मैंने अपना ख़त रिसीव करा दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह उचित कार्रवाई करेंगे। सब चीज रिकॉर्ड पर हैं। उन्होंने कहा कि इस कल इस प्रकरण के बाद मैं रात भर सो नहीं पाया। मैं करूं तो करूं क्या?दानिश अली ने कहा कि सरकार ने बताया था कि संसद का यह विशेष सत्र महिलाओं के आरक्षण के लिए बुलाया गया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसका उद्देश्य कुछ और था। उन्होंने कहा कि ये स्पेशल सेशन चुने हुए सांसद को उसकी कम्यूनटी से लिंक करके अटैक करने के लिए बुलाया था। अब देखना है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ़ उनकी पार्टी कोई कार्यवाही करेगी या नहीं या फिर पार्टी उन्हें प्रमोट करेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *