Share

बाबा बागेश्वर बोले-‘ज्ञानवापी को मस्जिद कहना बंद करो, वह भगवान शिव का मंदिर है’
बाबा बागेश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाबा ने कहा ज्ञानवापी को मस्जिद कहना बंद करो, वह भगवान शिव का मंदिर है।बाबा बागेश्व के बड़े बोल-ज्ञानवापी को मस्जिद कहना बंद करो
मध्य प्रदेश: बाबा बागेश्वर आजकल छिंदवाड़ा में कथावाचन कर रहे हैं। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है ये कहना बंद करो, ज्ञानवापी भगवान शंकर का मंदिर है। इसी तरह से बाबा बागेश्वर ने नूंह हिंसा पर कहा, “ये देश का दुर्भाग्य है कि सनातनी हिंदू इस प्रकार का कार्य देख रहे है और ये हो रहा है, इसीलिए नींद से अब जागो।”कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ की मेजबानी मे हो रही कथा पर बोले बागेश्वर बाबा “छिंदवाड़ा में आकर अच्छा लगा, हम हमेशा से सब जगह जाते हैं । सनातन सबका है हम सियासी आदमी नहीं है हमें इससे दूर ही रखा जाए। हम जाति प्रथा समाप्त कर सबको जोड़ रहे हैं। हमें सियासत से दूर ही रखा जाए, कमलनाथ जी धाम भी गए थे, हमारे लिए सब समान हैं पूरा विश्व समान है। जो बालाजी का है वो हमारा है जो हमारे राम का है वो हमारा है हमारा संकल्प पूरा हो रहा है।”
पूर्व सीएम के बंगले पर गए बाबा बागेश्वर
छिंदवाड़ा में कथा वाचन के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले में भी गए। वहीं, बाबा बागेश्वर के कथा मंच पर कमलनाथ अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। चुनावी साल में बागेश्वर बाबा के मंच पर कमलनाथ ने बागेश्वर धाम की कथा आयोजित कर एक साथ कई निशाना साधने की कोशिश की है। हाल ही कांग्रेस ने दो समितियों की घोषणा की है, जिसमें कमलनाथ के साथ-साथ नकुलनाथ को भी जगह मिली है। कहा जा रहा है कि कमलनाथ अब खुलकर अपने बेटे का प्रमोट कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *