Share

नूंह दंगों में मिला पाकिस्तानी लिंक, बॉर्डर पार बैठकर अलवर के पते से डाले जा रहे थे उन्मादी वीडियो
राजस्थखान पुलिस ने बताया कि एहसान मेवाती नाम के शख्स ने पाकिस्तान में बैठकर अलवर के पते से नूंह में हुई हिंसा के दौरान उन्मादी वीडियो डाले थे। नूंह हिंसा को लेकर अब तक 104 एफआईआर हुई हैं और 216 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।नूंह में हुए दंगों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस को नूंह हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन भी मिला है। नूंह हिंसा में पाकिस्तानी साज़िश का लिंक सोशल मीडिया से उजागर हुआ है। पुलिस ने बताया कि एहसान मेवाती नाम के शख्स ने पाकिस्तान में बैठकर अलवर के पते से हिंसा के दौरान उन्मादी वीडियो डाले थे।
हरियाणा : नूंह में आज लगातार चौथे दिन बुलडोजर एक्शन, हिंसा मामले में 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान में बैठकर अलवर के पते से डाले वीडियो
अलवर पुलिस ने जांच में पाया है कि दंगों के दौरान एहसान मेवाती पाकिस्तान से भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर रहा था, लेकिन उसका पता अलवर का था। एहसान मेवाती के ऐसे कई और भी वीडियो पोस्ट पुलिस ने आइडेंटिफाइ किए है जिनको बंद करवाया जा रहा है। बता दें कि नूंह हिंसा को लेकर अब तक 104 एफआईआर हुई हैं और 216 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं 83 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर 24 एफआईआर की गई हैं।राजस्थान से कल 8 लोग गिरफ्तार
इसके साथ ही बता दें कि प्रशासन ने आज हरियाणा के नूंह में तीन घंटे तक कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया है, लेकिन इंटरनेट पर अब भी पाबंदी जारी है। तो गुरूग्राम में हिंदु संगठनो और तिगरा गांव के लोगों ने सोहना में हिंसा को लेकर एक्शन के खिलाफ महापंचायत बुलाई है। नूंह की एक-एक गली कूचे में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्कैनिंग की जा रही है, जिसमें रोज नए चेहरे सामने आ रहे हैं और उनकी हरकतों को देखते हुए एक्शन लिया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की रेड लगातार जारी है। शनिवार को हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से नूंह दंगे के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *