Share

PM मोदी ने बोला हमला तो भड़क गए उद्धव ठाकरे, जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए
प्रधानमंत्री मोदी की एक टिप्पणी पर विपक्षी नेता भड़क उठे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को जवाब दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा, जब पीएम मोदी विदेश में विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। क्या आप उनसे ‘इंडिया’ के प्रधानमंत्री के रूप में मिलते हैं या…शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने विपक्ष के गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखे जाने को लेकर उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निशाना साधे जाने को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में वे दल शामिल हैं जो लोकतंत्र और स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश में विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। क्या आप उनसे ‘इंडिया’ के प्रधानमंत्री के रूप में मिलते हैं या इंडियन मुजाहिदीन के प्रधान सेवक के रूप में मिलते हैं?”
वह प्रधानमंत्री द्वारा विपक्ष के गठबंधन की आलोचना का हवाला दे रहे थे, जिसमें मोदी ने विपक्षी गठबंधन का नाम ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ और ‘इंडियन मुजाहिदीन’ से मिलता-जुलता होने के लिए उसपर निशाना साधा था और कहा था कि सिर्फ देश का नाम इस्तेमाल करने से लोग गुमराह नहीं होंगे। अन्य दलों के नेताओं को शामिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए, ठाकरे ने कहा कि भाजपा “अयाराम” (दल बदलुओं) की पार्टी बन गई है और वह अब “अयाराम मंदिर” का निर्माण करेगी।
फडणवीस पर भी साधा निशाना
उन्होंने उस मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों से कहा है कि वे मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “यदि आपमें हिम्मत है, तो मणिपुर में उन महिलाओं से राखी बंधवाएं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर घुमाया गया था और बिलकिस बानो (2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगे की गैंगरेप पीड़िता) से भी राखी बंधवाएं।” उन्होंने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर उनकी कथित “औरंगजेब की औलाद” टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *