अशरफ की बीवी का भाई सद्दाम पुलिस के लिए बना सिरदर्द

194
Share

बरेली। अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी में लगी टीमों को सफलता नहीं मिल पा रही है। गिरफ्तारी न होने पर महीने भर में उसकी संपत्ति की कुर्की का आदेश लेकर पुलिस प्रयागराज जा सकती है। सद्दाम के खिलाफ बारादरी और बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हैं। एसटीएफ के अनुसार सद्दाम के फोन की लोकेशन कर्नाटक में मिली है। सद्दाम बरेली में रहकर जेल में बंद अशरफ के मददगार के तौर पर काम कर रहा था। सद्दाम को बरेली पुलिस की एसआईटी समेत बरेली, लखनऊ व प्रयागराज की एसटीएफ भी खोज रही है। सद्दाम की गिरफ्तारी न होने पर उसका गैर जमानती वारंट भी बिथरी पुलिस ने जारी करा लिया है। महीने भर में सद्दाम न मिला तो पुलिस प्रयागराज में उसके घर जाकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इसके लिए समय अवधि के हिसाब से विवेचक के जरिये कोर्ट में आवेदन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY