Share

नई दिल्ली -देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने बुधवार को तैयारियों के स्तर और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए समीक्षा बैठक की। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, मिश्रा ने अधिकारियों को उप-जिला स्तर तक अस्पताल के बुनियादी ढांचे की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने की सलाह दी। उन्होंने कोविड-19 स्थिति की नियमित रूप से जांच करने और राज्यों को मार्गदर्शन देने के लिए सलाह को अपडेट करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
मिश्रा ने लोगों के बीच टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण की चल रही समय-परीक्षणित रणनीति को जारी रखने और कोविड उचित व्यवहार के पालन का भी आह्वान किया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा एक प्रस्तुति दी गई, जहां उन्होंने वैश्विक कोविड-19 स्थिति का अवलोकन प्रदान किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत आठ राज्यों, केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान में अधिकांश मामलों के साथ कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि देख रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने आगे कहा कि राज्यों को पहले ही सलाह दी जा चुकी है कि वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से किसी पूर्व अनुमोदन के बिना अपने स्तर पर निमार्ताओं से सीधे कोविड वैक्सीन की आवश्यक खुराक की खरीद के लिए कदम उठा सकते हैं। बैठक के दौरान बताया गया कि राज्यों के निजी अस्पताल भी सीधे निमार्ता से ऐसे टीके खरीद सकते हैं। खरीदे गए इन टीकों को मौजूदा कोविड टीकाकरण दिशानिदेर्शों के अनुसार प्रशासित किया जा सकता है। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *