Share

Atiq Ahmad Murder अतीक व अशरफ की हत्या के बाद बांदा जनपद में अलर्ट घोषित। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से विशेष जगहों पर खास चौकसी बरती जा रही है। पूरे जिले में पुलिस पुलिस कर्मियों को सक्रिय किया गया है।

प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम। Atiq ahmad Murder मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य जुडिशल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए हैं।
बता दें क‍ि अतीक व अशरफ की हत्या के बाद बांदा जनपद में अलर्ट घोषित। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से विशेष जगहों पर खास चौकसी बरती जा रही है। पूरे जिले में पुलिस पुलिस कर्मियों को सक्रिय किया गया है।

बताया जा रहा है क‍ि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ़ की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य को हिरासत में प्रयागराज में थाने ले ज़ाया गया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है क‍ि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर बेहद नाराज हैं और उन्होंने DGP को भी तलब किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *