Share

Atiq Ahmed यूपी के प्रयागराज में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया के सामने तीन लोगों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया के सामने तीन लोगों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया।

फायरिंग करने वाले तीनों लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाले युवकों का नाम अरुण मौर्य, नवीन तिवारी और सोनू है।

यूपी एसटीएफ ने असद का किया एनकाउंटर
बता दें क‍ि यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में असद और उसके साथी गुलाम को उस समय मार गिराया जह वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के पीछा करने पर दोनों ने टीम पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने उन पर जवाबी कार्रवाई की।मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए। इनमें ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्‍वर तथा जर्मन की वॉल्‍थर पिस्‍तौल शामिल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *