Share

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर में एक सप्ताह से रहकर प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी की बारी आई तो वादे से मुकर रहा है।
एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। प्रेमिका का कहना है कि वह जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी तभी गांव निवासी युवक से उसके संबंध हो गए। बीए की पढ़ाई भी दोनों साथ-साथ की।
इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने की कसमें भी खाईं और मामला थाने तक पहुंच गया। प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया। प्रेमिका का कहना है कि जेल से जमानत पर छूट कर आने के बाद प्रेमी ने एक बार फिर उसे धोखा दिया और शादी की बात दोहराकर शारीरिक संबंध बनाए। इधर प्रेमी के घर के लोगों ने चुपके से बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी, जो 23 अप्रैल को होनी है। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई और वह 11 अप्रैल को प्रेमी के घर जा धमकी। तभी से प्रेमिका प्रेमी के घर में निवास कर रही है और वह शादी करने की जिद पर अड़ी है। इस संबंध में एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *