Share

नेपाल के चितवन जिले के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दुर्व्यवहार की शिकायत पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया और स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। इसमें दस पुलिस कर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। रविवार की सुबह चितवन के एक विद्यालय की 12वीं की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उससे दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी होते ही छात्र उग्र हो गए। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशित छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ की।
स्कूल परिसर में दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। इससे स्कूल और हाईवे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। नवलपुर पुलिस प्रवक्ता डीएसपी संतोष पाठक ने बताया कि घटना में इंस्पेक्टर प्रशांत श्रेष्ठ समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल के आसपास का क्षेत्र अब सामान्य हो गया है। घटना की जांच की जाएगी। छात्रों के मुताबिक, घटना 11 अप्रैल की है। घटना को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *