Share

एजेंसीं न्यूज
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो परीक्षार्थियों की मौत की खबर सुनकर आसपास के रिश्तेदार सम्भल जिला में रहने वाले सड़क हादसे में शिकार हुए छात्रों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए दौड़ पड़े। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ही गांव चंदोई में रहने वाले मुहम्मद आलम भी मृतक शाने अली के घर अपनी पत्नी नस्तईन, मां नसरती बेगम, मासूम बच्चे अब्दुलहक को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। वह गांव से निकलकर जैसे ही इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर पहुंचा वैसे ही वहां से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में मुहम्मद आलम की पत्नी नस्तईन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुहम्मद आलम, उसकी मां और बेटा घायल हो गए। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ शाने अली मुहम्मद आलम के भांजे का बेटा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *