Share

एजेंसीं न्यूज
आगरा। अखिल भारतीय मेयर परिषद के अध्यक्ष और आगरा के मेयर नवीन जैन ने ससरकार से मांग उठाई है कि कोरोना वायरस का खौफ जब तक खत्म हो जाता तब तक के लिए देश की सभी सांस्कृतिक धरोहरों को बंद कर देना चाहिए।
शुक्रवार दोपहर नगर निगम सभाकक्ष में मेयर ने प्रेसवार्ता की। मेयर ने कहा कि देश भर की जितने भी सांस्कृतिक धरोहर स्मारक हैं कुछ दिनों के लिए इन सभी को बंद कर दिया जाए। नवीन जैन ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर स्मारकों को बंद करना जरूरी है। ऐसे में भय का माहौल पैदा नहीं होगा साथ ही इस बीमारी को तेजी से फैलने से भी रोका जा सकेगा। मेयर ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देशभर के सभी स्मारकों को बंद करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्मारकों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने फागिंग और एंटी लारवा का स्प्रे करने के लिए कहा गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद करने के सवाल पर मेयर ने कहा कि आगरा जिले के स्कूलों को बंद करने के लिए मेयर नवीन जैन ने कहा कि इस बारे में डीएम प्रभु सिंह से वार्ता की गई है। डीएम से कहा गया है कि वह चेक करा ले कि अगर स्कूलों को बंद करने की जरूरत है तो बंद किया जाए।
मेयर नवीन जैन ने कहा कि पालीवाल पार्क में हर साल लगने वाला होली मिलन समारोह का आयोजन इस साल कोरोना वायरस के चलते रद कर दिया गया है। इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है। इसके लिए नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं मेयर ने चीन के सामानों का बहिष्कार करने के लिए भी कहा खासकर गुलाल का प्रयोग ना किया जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *