Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गुरूवार को अधिवक्ता चैम्बर्स बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार सक्सेना एड0 ने की तथा संचालन रणवीर सिंह एड0 ने किया। बैठक में तय किया गया कि यदि किसी भी अधिवक्ता का चैम्बर हटाया जाता है तो चैम्बर्स बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा तथा किसी भी हद तक जाने को सभी अधिवक्ता तैयार है। इससे पूर्व जो भी चैम्बर तोड़े गये हैं उनकी क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए न्यायिक तथा अन्य विकल्पों पर भी विचार किया गया तथा मांग की गयी कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
बैठक में चैधरी अनिल पाल सिंह एड0, सूर्यकान्त एड0, विद्यावत शर्मा एड0, राजकुमार गौतम एड0, फरीद मलिक एड0, नासिर अख्तर एड0, शैलेन्द्र चैहान एड0, मनीष प्रताप एड0 समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *