Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। महानगर में विभिन्न चैराहों पर बने पुलिस सहायता केन्द्र महज शोपीस बनकर रह गये है। पीलीकोठी चैराहा, पीएसी तिराहा, सम्भल चैराहा आदि स्थानों पर बकायदा टीन शेड डले हुए इन पुलिस सहायता केन्द्रों की हालत तो ठीकठाक है मगर लोगों की मदद के लिए पुलिसकर्मी नदारद है। कांठ रोड पर पीएसी तिराहा जैसे इलाके तक में पुलिस सहायता केन्द्र पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नही है जबकि कांठ रोड पर आए दिन चैन स्नैचिंग व मारपीट की घटनायें होती रहती है। बड़े बड़े शब्देा मंे इन पुलिस सहायता केन्द्रों पर लिखा हुआ है कि मुरादाबाद पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर। परन्तु जब इन केन्द्रों में पुलिसकर्मी ही नहीं है तो फिर सेवा कौन करेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *