Share

एजेंसी न्यूज
बुलंदशहर। इस कलयुग में कब क्या हो जाये कुछ कह नहीं जा सकता। 5 जी के इस दौर में ऐसी भी क्या जल्दी थी कि शादी होते ही दूल्हे को पता चला कि उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। बस उसके तो होश उड़ गये और मामला पुलिस में जा पहुंचा।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह के सामने गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला आया। सीओ ऑफिस से लेकर एसएसपी तक इस केस को सुलझाने में काफी समय लगा। हालांकि, केस अभी भी नहीं सुलझा है। दरअसल, एक युवती की उसके परिजनों ने शादी कर दी। ससुराल में जाने के बाद पता चलता है कि युवती दो माह की गर्भवती है। जिसके बाद पति ने पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसका एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। यह बच्चा उसके प्रेमी का है। इसलिए अब अपने प्रेमी के साथ रहेगी। जिसके बाद मामला एसएसपी दरबार पहुंचा और बाद में महिला थाने।
सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 15 फरवरी को नईमंडी चैकी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन के पेट में दर्द हुआ। जिसका चेक-अप कराने के लिए पति जिला अस्पताल में पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। जिसके बाद पति के होश उड़ गए। उसने पत्नी से पूरी बात पूछी। जिसके बाद पता चला कि उसकी पत्नी का प्रेमी है, जो अलीगढ़ का रहने वाला है और सिकंदराबाद में अपनी बहन के घर रहता है। साथ ही युवती के पति ने एसएसपी को बताया कि यदि उसे उसके घर भेज दिया तो उसके परिजन उसकी हत्या कर सकते हैं। प्रेमी को भी बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रेमी एसएसपी ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह को बुलाया और युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। आदेश दिया गया कि युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। तब तक उसे जिला अस्पताल के ज्योति केंद्र में रखा जाए। युवती की सुरक्षा में महिला कॉन्स्टेबल भी ज्योति केंद्र में लगाई गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *