Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 मई से 30 जून 2020 के बीच मकानों का सूचीकरण और उनकी गणना होगी। इसी दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को भी अपडेट किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार अधिसूचना जारी कर चुकी है।
निदेशक जनगणना नरेन्द्र शंकर पांडेय ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन में मिलकर उन्हें जनगणना 2021 की तैयारियों की जानकारी दी। उन्हें बताया कि पहले चरण में मकानों की गणना के बाद दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2021 के बीच जनगणना की जाएगी।
जनगणना के दोनों चरणों का काम मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। इससे जनगणना के आंकड़े बहुत जल्द जारी कर दिए जाएंगे। अभी जनगणना कार्य के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। उन्होंने इस कार्य में प्रयुक्त होने वाली अनुदेश पुस्तिकाओं की प्रतियों का सेट राज्यपाल को दिया। इस दौरान निदेशक जनगणना के साथ जनगणना निदेशालय के उपनिदेशक एके राय व अरुण कुमार तथा सहायक निदेशक डॉ. गौरव कुमार पांडेय भी मौजूद थे। राज्यपाल ने जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *