आर्थिक गणना का कार्य हुआ शुरू

240
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आर्थिक गणना का कार्य महानगर में शुरू हो चुका है। इसी के चलते मंगलवार को कांठ रोड की अवंतिका कालोनी में गणना कर्मचारी पहुंचे। परिवार के मुखिया व परिवार के सदस्यों के बारे में प्रत्येक घर से जानकारी जुटाने लगे। पहले तो कालोनी के लोग हिचकिचाये मगर बाद में कर्मचारियों के आईकार्ड आदि चेक करने के बाद उन्हें जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि इस गणना के लिए परिवार के मुखिया, उनका मोबाइल नं0, व्यावसाय व इनकम एवं परिवार के अन्य सदस्यों के नाम आदि की जानकारी ली जा रही है। हाथों हाथ इसकी रिसीविंग भी परिवार को दी जा रही है। सारा काम मोबाइल एप पर ही किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY