Share

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले दर्जनों युवाओं ने पकोड़े तलकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में बेरोजगार युवाओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को बेरोजगार युवा वन मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
परेड मैदान स्थित धरना स्थल पर बेरोजगार संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बेरोजगारों ने शनिवार को पकोड़े तले। धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ है। न तो रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं और न ही नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बडियां कर योग्य के साथ धोखा किया जा रहा है।
प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार को युवाओं की परवाह नहीं है। यही हाल रहा तो प्रदेश में अगले कुछ वर्षों में हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान अर्जुन शर्मा, रणवीर चैहान, सोहन सिंह, सुशील कैंतुरा, संदीप कंडारी, कविता सिंह, भूपेंद्र चैहान, प्रदीप सिंह, अनूप बिष्ट, सज्जू आर्य, दिनेश, नेत्रपाल, मनोज तिवारी, नागेंद्र सिंह, प्रदीप चैहान, शिव शर्मा आदि शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *